{"_id":"59d3cad74f1c1b9e538b57c3","slug":"131507052247-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी के नए भवन में कल से शुरू होगा पठन-पाठन 16-32-16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी के नए भवन में कल से शुरू होगा पठन-पाठन 16-32-16
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। जीजीआईसी में अब नए भवन में गुरुवार से शिक्षण कार्य शुरू होगा। नए भवन का लोकार्पण मंगलवार को सोनबरसा में सीडीओ संतोष कुमार ने फीता काटकर किया। नए भवन में पठन-पाठन को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ ही अध्यापकों में भी उत्सहा देखा जा रहा है।
सोनबरसा में जीजीआईसी का नए भवन का निर्माण राजकीय निर्माण निगम ने तीन करोड़ 66 लाख की लागत से किया है। सीडीओ ने विद्यालय के कमरो का निरीक्षण किया और प्रिंसिपल अर्चना जायसवाल व जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय को अपना सुझाव भी दिया। विद्यालय का अपना नया भवन पाकर छात्राएं काफी खुश थी । नये विद्यालय मे मंगलवार से विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाएगी। बता दें के जीजीआईसी के निर्माण के लिए इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल किया था, उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद भवन बनकर तैयार हुआ है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सितंबर माह में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने दो बार निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया था, निरीक्षण के दौरान ही डीएम ने गांधी जयंती पर उद्धाटन करने की घोषणा भी कर दी थी। बलिया सांसद भरत सिंह व जिलाधिकारी के आने की उम्मीद किया जा रही थी, लेकिन किसी कारण वह नही आ सके। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उद्धाटन की रस्म अदा की। इस अवसर पर उप जिलाविद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार,डाक्टर अरविन्द कुमार राय, कांग्रेस नेता विनोद सिंह,सिद्धनाथ सिंह गिलाई सिंह, गौरीशंकर पप्पू सिंह, राजेन्द्र कुमार , राजकुमार, बरमेश्वर यादव, बड़क यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
इनसेट....
तीन करोड़ की लागत से बना है भवन
बैरिया। जीजीआईसी भवन निर्माण के लिए इंटक के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने वर्ष 2007 से ही शासन को पत्र भेजकर लड़ाई शुरू की। इससे बात नहीं बनी तो वर्ष 2011 में पीआईएल उच्च न्यायालय में दाखिल किया।वर्ष 2011 में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वर्ष 2012 में जीजीआईसी के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हुआ, राजकीय निर्माण निगम ने तीन करोड़ 66 लाख की लागत से वर्ष 2013 में निर्माण शुरू किया, जो अब बनकर तैयार हुआ।