फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धोखाधड़ी में प्रधान गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरा थाना

धोखाधड़ी में प्रधान गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sun, 01 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में प्रधान गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरा थाना
मनियर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के प्रधान रामदेव यादव को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे की विवेचना पूरी होने पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। हालांकि कुछ देर बाद थानाध्यक्ष से वार्ता के बाद सपा नेता व ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन


रामदेव यादव नगर पंचायत मनियर के निवासी हैं। वर्ष 2012 में नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी भी रहे हैं। रामदेव की पत्नी गंगोत्री देवी वर्ष 2000 से 2005 तक नगर पंचायत मनियर की सभासद रही हैं तथा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन से समाजवादी पेंशन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक ली हैं। उनका नाम वार्ड नंबर तीन के बीपीएल सूची में भी दर्ज है। रामदेव व उनकी पत्नी गंगोत्री देवी धोखा देकर गलत तरीके से अपने लाभ के लिए नगर पंचायत मनियर के निवासी होते हुए भी ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के रामदेव प्रधान हैं व उनकी पत्नी गंगोत्री देवी 2010 में प्रधान पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं। कोर्ट के आदेश पर मनियर पुलिस ने प्रधान रामदेव उनकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु की थी।ग्राम पंचायत सरवार का ककरघट्टी के गंगापुर निवासी पृथ्वी चंद राय ने न्यायालय सिविल जज के यहां मुकदमा दाखिल किया था। विवेचना पूरी होने पर पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनकी पत्नी की तलाश कर रही है। जैसे ही प्रधान की गिरफ्तारी की जानकारी ग्रामीण एवं सपा नेताओं को हुई वह मनियर थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने कोर्ट का हवाला देकर थाने से जमानत से इंकार कर दिया। उन्होंनेे सपा नेताओं और ग्रामीणों को बताया कि प्रधान ने अपने बचाव में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल किया था, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


यह सुन सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण वापस लौटने लगे तो एक बार फिर जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव पुन: नारेबाजी करते हुए भीड़ को मनियर थाने के पास ले जाकर हो हल्ला करने लगे। जानकारी पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, नवानगर के ब्लाक प्रमुख राम बचन यादव, जगमोहन यादव, रमाशंकर, सुरेंद्र, विजय, कंचन आदि नेता थाने पर पहुंचे और थानाध्यक्ष वार्ता की। थानाध्यक्ष की बातों से संतुष्ट होने पर कार्यकर्ता एवं ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed