{"_id":"5980bffa4f1c1b0e468b47e8","slug":"131501609978-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के घटाव से ग्रामीणों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के घटाव से ग्रामीणों को राहत
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा का जलस्तर मंगलवार से घटाव पर आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी दोनों नदियां खतरा बिंदू से नीचे बह रही हैं, जिससे बाढ़ की आशंका भी कम ही दिख रही है।
बैरिया तहसील के दूबे छपरा के पास बंधे का निर्माण कार्य कराया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामणों ने राहत की सांस ली है, हालंाकि बंधे का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है, इसको लेकर लोगों में आशंका भी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिछले साल की तरह बाढ़ आयी तो बचना मुश्किल हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर जलस्तर के बढ़ने और घटने के दौरान केहरपुर व अन्य क्षेत्रों में उपजाऊ भूमि कट रही है। जयप्रकाश नगर के समीप अठगांवा में भी घाघरा उपजाऊ भूमि को लील रही है। बाढ़ विभाग की माने तो गंगा नदी का जलस्तर गायघाट मेें 54.08 मीटर घटाव पर है। घाघरा नदी डीएसपी हेड पर 36.350 मीटर बढ़ाव पर तथा चांदपुर में 56.90 मीटर, मांझी में 53.55 मीटर घटाव पर है। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने को पूरी तैयारी कर ली गई है।
गंगा बढ़ाव पर तो घाघरा का घट रहा जलस्तर
बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार गंगा नदी का जलस्तर बक्सर में 54.690 मीटर, गायघाट मेें 54.08 मीटर घटाव पर है। घाघरा नदी डीएसपी हेड पर 36.350 मीटर बढ़ाव पर तथा चांदपुर में 56.90 मीटर मांझी में 53.55 मीटर घटाव पर है। टोंस नदी पिपरा घाट पर गेज तक पानी नही होना बताया गया है।