फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 dengue patients found in 15 days, three suffering from malaria

Ballia News: 15 दिन में डेंगू के 13 मरीज मिले, मलेरिया से तीन पीड़ित

Mon, 01 Sep 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
13 dengue patients found in 15 days, three suffering from malaria
बलिया। जिले में उमस और बाढ़ से मच्छरजनित बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिन में डेंगू के 13 मरीज मिले हैं, अब कुल संख्या 26 पहंुच गई है। मलेरिया के तीन मरीज मिल चुके हैं। जुलाई में संचारी अभियान चलने के बावजूद शहर से लेकर गांव तक गंदगी व जलभराव देखा जा सकता है।
विज्ञापन

नगरपालिका की लापरवाही की हालत यह है कि वार्डों की बात छोड़िए, जिलाधिकारी, सीडीओ, एसपी, सीएमओ व सीटी मजिस्ट्रेट के आवासों व कार्यालय के आसपास भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं हो रहा है। इससे डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। सरकारी आंकड़े को दरकिनार करें तो किट से जांच कराने वाले मरीजों की संख्या मिलाकर मरीजों की संख्या दोगुनी हो जाएगी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एलाइजा मशीन से होने वाली जांच को ही डेंगू पॉजिटिव मानता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथाेलाॅजी में प्रतिदिन 20 से 25 डेंगू की जांच आ रही है। बारिश के साथ ही मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल से लगाय सीएचसी- पीएचसी पर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। लोगों को खांसी, वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सांस की परेशानी जैसी समस्या हो रही है। मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसार लिया है। नगरपालिका व मलेरिया विभाग की लापरवाही मरीजों को भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed