{"_id":"5ccc7a77bdec2207340734e5","slug":"121556904567-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने को निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने को निकली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइट की ओर से नगर के टीडी कॉलेज चौराहे से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और स्काउट गाइड ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कहा कि इस चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाना है। इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में कुँवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय बालिका इंटरमीसिएट बलिया, राजकीय इंटर कॉलेज तथा गुलाब देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के स्काउटर छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली टीडी कॉलेज से ओवरब्रिज होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंची। वहां से गुलाब देवी बालिका विद्यालय पहुंची जहां प्रधानाध्यापिका व जिला गाइड आयुक्त पूनम कुमारी ने रैली का स्वागत व जलपान कराकर विदा किया। पुन: रैली बीएसए प्रांगण में पहुँची जहां खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सोनकर ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ रैली का स्वागत किया।
स्काउड-गाइड और विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन पर गीत और नुक्कड़ नाटक के जरिये यात्रियों को मतदान का महत्व बताया। रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी ने विद्यार्थियोें का स्वागत किया। रैली मिड्ढी चौराहा होते हुए कुंवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में गई। यहां अंग्रेजी प्रवक्ता शशि कुमार सिंह ने रैली का स्वागत मतदान पर बनी अपनी खुद की लिखी गीत को बच्चों के साथ गाकर किया। इस मौके पर जिला स्काउट शिक्षक व जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, जिला सचिव राजेश सिंह, निर्भय नारायण सिंह, सौरभ पाण्डेय, सरिता कुमारी, शिवानंद शाह, इफ्तेखार खान, अभिषेक सिंह, कुमारी संगम, अंबरीष तिवारी आदि थे।