फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सोतोकान कराटे के अव्वल प्रतिभागियों को मिला मेडल

सोतोकान कराटे के अव्वल प्रतिभागियों को मिला मेडल

Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सोतोकान कराटे के अव्वल प्रतिभागियों को मिला मेडल
बलिया। बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन के द्वारा आयोजित चौथा अंतर विद्यालय जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को नगर के टाउन हॉल बापू भवन के सभागार में किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के कराटेबाज छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता में अव्व्ल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल मुख्य शाखा सिटी ब्रांच जलालपुर बलिया, सनबीम स्कूल, राजश्री पब्लिक स्कूल नगवा, सैक्रेड हर्ट स्कूल, दिल्ली पब्लिक कन्वेंट स्कूल, जमुना राम इंटर कॉलेज चितबड़ागांव, ग्रीन वैली स्कूल, मदर डिवाइन स्कूल, चंद्रशेखर नगर ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल रसड़ा, डीएसईटी स्कूल करनई, राधाकृष्णा एकेडमी बलिया, डी.पी ज्वेल्लेर्स चौक बलिया, सेंट जोसेफ अकेडमी हास्पिटल रोड आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल पाने वालों में खिलाडियों में श्रेया गुप्ता, रिया, आदित्य वर्धन, शुभ आनंद, यथार्थ, कात्यायनी, ज्योति, सृष्टि पांडेय, विवेक, अभिनव कुशवाहा, आयुष पांडेय, शौर्य तिवारी तथा सिल्वर मेडल अंशिका रावत, अर्जुन, अर्चना गुप्ता, गरिमा, अंशिका, लव त्रिपाठी, कुश त्रिपाठी, पलक गुप्ता, देव अवनीश, आयुष पांडेय, पीयूष तथा कांस्य पदक अपूर्व, खुशी गुप्ता, विवेकानंद, प्रिंस, आदित्य वर्मा, करण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बलिया ओलंपिक संघ के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र शुक्ला सचिव बलिया ओलंपिक पंकज सिंह सचिव कबड्डी एसोसिएशन अभिषेक कुमार सिंह प्रबंधक मदर डिवाइन स्कूल प्रमोद जी सर्राफ आदि रहे। इस प्रतियोगिता के रेफरी कमिशन के चेयरमैन आशीष भारद्वाज, मुख्य रेफरी दिनेश भारद्वाज, मंजू गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, विक्रम गुप्ता, रोशन यादव, विकास मौर्य रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने यह कहा कि कराटे एक खेल ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा की कला है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य आरिफ हुसैन, नकुल रावत, संजय पासवान, कमल यादव, संजय पासवान आदि की भूमिका सराहनीय रही। आयोजक एवं संस्था के सचिव एलबी रावत से सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed