फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक मास पितरों का एक दिन के समान: सतश्री

एक मास पितरों का एक दिन के समान: सतश्री

Fri, 29 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक मास पितरों का एक दिन के समान: सतश्री
बलिया। प्रधान संघ बलिया की देखरेख में शहर के रामलीला मैदान में हो रहे बाल्मीकि रामायण के तीसरे दिन गुजरात सूरत के स्वामी नारायण मंदिर के मुख्य संत परमपूज्य सतश्री महाराज ने कहा कि मनुष्य का एक मास पितरों का एक दिन होता है, इसीलिए प्रत्येक अमावस्या को हम पितरों के लिए दान पुण्य करते हैं, ताकि उन्हें प्रत्येक दिन भोजन मिल सके। उसी तरह एक वर्ष देवताओं के लिए एक दिन के समान होता है ऐसा ग्रंथों में लिखा है। कहा कि कलयुग की आयु चार लाख 32 हजार वर्ष है अभी तो पांच हजार वर्ष बीते है।
विज्ञापन

कहा, अभी ये कलयुग की शुरूआत है। इस युग में सत्संग और भगवान के भजन से जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। कहा कि हमारे गुजरात के अंदर युवाओं में कथा सुनने की प्रवृति बढ़ रही है उनके आचरण सुधर रहे है मैं यहां के युवाओं से भी चाहूंगा कि सारे दुर्गण छोड़कर कथा के तरफ ध्यान लगाए। उनका जीवन सफल हो जाएगा। कथा के दौरान सतश्री महाराज ने भगवान के राम के पूर्वजों की कहानी को विस्तार से सुनाया। शुक्रवार की कथा में ही उन्होंने अहिल्या उद्घार, ताडका वध का वृतांत सुनाकर लोगों के ज्ञान में चार चांद लगाया।
विज्ञापन

कथा के दौरान उन्होंने महर्षि भृगु, बालेश्वर बाबा सहित मंगल पांडेय की वीरता का मंच से जमकर बखान किया। इस दौरान ऋषिकेश के संगीतकार तुषार भाई ने कई मनमोहक भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, स्वामी सर्व मंगल दास, बदन दास, कीर्तन दास, अक्षरेश दास, लक्ष्मी दास, भालेश भाई, दीपक, घनश्याम पांडेय, विनोद सिंह, जयराम सिंह, विंध्याचल राय, बागी राय, संदीप पांडेय, शमीम अंसारी, तारकेश्वर पाठक, लालजी पाठक, पन्नालाल, खन्नू पाठक, रामअवतार सरावगी, शिवजी पाठक, ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed