फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीडी ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

पीडी ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पीडी ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
बलिया। प्रशासनिक मद से मनमानी तरीके से खर्च किए खर्च को लेकर डीआरडीए के परियोजना निदेशक से सीयर ब्लॉक के बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जाता है कि सरकार की ओर से सभी ब्लाकों को प्रशासनिक मद के तहत धनराशि मुहैया कराई जाती है। इस मद से शासन की ओर से संचालित योजनाओं को लागू करने के लिए संसाधनों के जुटाने आदि पर खर्च किया जाता है। डीआरडीए की ओर से प्रत्येक साल मार्च के महीने में ब्लाकों से प्रशासनिक मद का लेखा-जोखा तलब किया जाता है। इस दौरान सामने आया कि सीयर ब्लॉक के तत्कालीन बीडीओ की ओर से नवंबर 18 माह में जहां एक लाख 82 हजार की धनराशि खर्च की गई है वहीं दिसंबर 18 माह में 72 हजार रुपये खर्च किए हैं। इस भारी भरकम खर्च को देखते हुए पीडी ने आपत्ति जताई है और खर्च पूरा विवरण प्रस्तुत करने तथा लगातार दो माह में इतनी बड़ी धनराशि को प्रशासनिक मद से खर्च करने के बाबत बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। पीडी डीएन दुबे ने बताया कि प्रशासनिक मद से हुए खर्च के बाबत संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed