फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आतंकवादियों को उनके भाषा में जवाब दे रही सेना

आतंकवादियों को उनके भाषा में जवाब दे रही सेना

Thu, 28 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादियों को उनके भाषा में जवाब दे रही सेना
बलिया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करने का संदेश दिया। बलिया के भृगुआश्रम स्थित एक सिनेमाहाल परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ भारत सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ पीएम ने सीधा संवाद कार्यक्रम में साझा किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपकी सरकार दृढ इच्छाशक्ति के साथ काम कर रही है। हमने सेनाओं को आतंकवादियों का जवाब उनकी ही भाषा में देने की छूट दे रखी है। यह बदलाव हमने लाने का संकल्प लिया है। सरकार ने इन पांच सालों में महिलाओं की दशा गरीबों और दलितों आदिवासियों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। हमारे सुधारों को विपक्ष ने बुराई के रूप में प्रचार किया। जीएसटी का तरह तरह से दुष्प्रचार किया गया। लेकिन हम गुजरात में और पूर्वोतर में भी जीते। आज बंगाल के लोगों में इससे हमारे प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारे कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ बंगाल में पूरे जोश के साथ परिवर्तन के लिये कम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने परिवर्तन का युग भारत में लाया है, भारत अब विकसित भारत है गरीब नहीं। भारत एलईडी से जगमगाने वाले देश है, जो कभी अंधेरे के लिए जाना जाता था। हम तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था हैं। दुनिया के देश आज भारत का समर्थन कर रहे हैं और अपना निवेश हमारे यहां करना चाहते हैं।
विज्ञापन

हमने महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को पूर्ण करने की दिशा में काम किया। यह केवल एक परिवार का नाम करने वालों को जवाब है, मोदी केवल भारत के लिए काम करता है। भारत में रहने वाले गरीबों, दलितों कामगारों के लिए काम करता है। इस अवसर पर सांसद भरत सिंह, विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, प्रमिला गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, रंजना राय, अनूपचौबे, वशिष्ठ दत्त पाण्डेय, अरुण सिंह गामा,मिठाईलाल गुप्त, संजयमिश्रा, प्रदीप सिंह, जयप्रकाश साहू, अंजनी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएन पब्लिक स्कूल पर गुरुवार को भाजपा रेवती मंडल के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महासंवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर अजय शंकर पांडेय कनक, कौशल सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, जितेंद्र नाथ पांडेय, सत्येंद्र सिंह, अनिल सिंह, विजय बहादुर उपाध्याय, गोलू पटेल, शंभूकांत तिवारी, कलयुगी पांडेय, रवि पांडेय, राजेश गुप्ता, राजू पांडेय, झाबर पांडेय, हीरालाल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed