{"_id":"5be1da38bdec22694e6b7e53","slug":"121541528120-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर (बलिया)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 130 आवदेन प्रस्तुत किए गए। इसमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस पर आए आवेदनों का निराकरण पूरी गंभीरता से करें। शिकायतों के निस्तारण में विलंब हुआ तो जवाबदेही तय होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि समयांतर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण कर पोर्टल पर अपलोड कराएं। इस दौरान राशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं व पैमाइश के आवेदन ज्यादा आए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निर्धारित समय पर पहुंच गए। शुरुआती दौर में तो फरियादियों की संख्या काफी कम रही, लेकिन बाद में भीड़ बढ़ गई। जिलाधिकारी ने हर एक फरियादी की शिकायत सुनी और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पूर निवासी राजनाथ सिंह ने अपनी जमीन पर किसी और के द्वारा दखल अंदाजी करने की शिकायत की। अहिरौली तिवारी निवासी एक शिकायतकर्ता ने गांव के ही सफाईकर्मी को फर्जी अभिलेख के आधार पर नियुक्ति पाने की जानकारी दी। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि इस मामले की जांच कर रिपोर्ट दें। गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित मामला भी संपूर्ण समाधान दिवस में आया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से तरह-तरह के मामले आए। कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने सुना और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, प्रोबेशन अधिकारी केके राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, एके पांडेय आदि रहे।
सिकंदरपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने सिकंदरपुर थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं नवनिर्मित भवनों व निर्माणाधीन भवनों का भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कैंपस में बन रहे कार्यालय व मेस आदि का निरीक्षण किया तथा मानक के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि परिसर के जर्जर भवनों की रिपोर्ट तत्काल भेजें। थाने की चहारदीवारी के निर्माण के लिए आवश्यक धन के लिए भी प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए तथा महिलाओं के साथ हो रहे घटनाओं पर तत्काल रोक लगाया जाय। इस दौरान एसओ व चौकी प्रभारी रहे।