फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   किसी के पास हजार तो कोई है लखपति

किसी के पास हजार तो कोई है लखपति

Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
किसी के पास हजार तो कोई है लखपति
बलिया। सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यह पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण सभी प्रत्याशी महिला ही हैं। इसमें अधिकांश प्रत्याशियों के खाते में बड़ी रकम नहीं हैं लेकिन वह लाखों के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं और कईयों के पति करोड़पति हैं।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी मनीषा के खाते में बतौर नगद 20 हजार है और इनके पास 54 हजार रुपये मूल्य के जेवर हैं। इनके पास कुल चल संपत्ति तीन लाख 52 हजार रुपये मूल्य के हैं जबकि कुल अचल संपत्ति पांच लाख रुपये मूल्य की है। सुभासपा प्रत्याशी नीतू पत्नी शशिकांत के खाते में एक लाख व इनके पति के पास दो लाख रुपये हैं। इनके पति के पास 11 लाख 50 हजार मूल्य की स्कार्पियो गाड़ी है। इनके पास 15 लाख मूल्य के जेवरात हैं तो इनके पति के पास छह लाख रुपये मूल्य के जेवर हैं। इनके पास कुल 19 लाख की चल संपत्ति है तो पति के पास 25 लाख की चल संपत्ति है। इसके अलावा इनके पास 80 लाख ी अचल संपत्ति है तो इनके पति के पास एक करोड़ 35 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी संजू के खाते में बतौर नगद 10 हजार है तो इनके पति के पास 25 हजार की धनराशि है। इनके पास 12 लाख मूल्य के जेवरात भी हैं। इनकी कुल चल संपत्ति 16 लाख 12 हजार 322 रुपये मूल्य की है तो इनके पति की कुल चल संपत्ति 50 हजार की है। इनके पास कुल चार लाख की अचल संपत्ति है तो इनके पति के पास 13 लाख मूल्य की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी सरिता पत्नी नीरज के खाते में बतौर नगद 50 हजार है तो इनके पति के पास एक लाख 80 हजार है। इनके पास सात लाख 50 हजार मूल्य के जेवरात हैं तो इनके पति के पास एक लाख 54 हजार मूल्य के जेवरात हैं। इनके पास कुल आठ लाख 41 हजार 813 रुपये मूल्य की चल संपत्ति है तो इनके पति के पास 31 लाख 68 हजार 998 रुपये मूल्य की चल संपत्ति है। इनके पति के पास कुल एक करोड़ 16 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed