फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया जिले की 19वीं फाइल: 16 सितंबर 2017

बलिया जिले की 19वीं फाइल: 16 सितंबर 2017

Sat, 16 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बलिया जिले की 19वीं फाइल: 16 सितंबर 2017

विज्ञापन
बलिया। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उद्देश्य से प्रदेश में यूपी100 सेवा संचालित हो रही है। जनपद में यूपी 100 टीम बेहतर कार्य कर ही है, जिसके तहत विगत दिनों प्रदेश के डीजीपी ने सम्मानित भी किया है। विभागीय आंकड़ाें पर गौर करें तो यूपी 100 के पास सबसे अधिक मामले पारिवारिक और जमीन विवाद को लेकर आते हैं। जनपद को कुल 38 वाहन यूपी 100 के तहत मिले हैं। जिसमें सात इनोवा तथा 31 बोलेरो है। इन वाहनों पर एक कमांडर, एक सब कमांडर व पायलट की तैनाती की गई है। इसके अलावा वाहनों को संचालित करने के लिए जिले में कुल 912 प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इसमें प्रत्येक वाहनों के लिए 24 प्वाइंट स्थापित किए गए है, जो 15 से 20 किमी की दूरी तय करता है। विभागीय आकड़ों पर गौर करे तो 70 से 80 फीसदी पारिवारिक विवाद, 50 से 60 फीसदी जमीनी विवाद, पांच से 10 फीसदी छेड़खानी तथा पांच फीसदी शराब तस्करी आदि के मामले आते है। इस बाबत यूपी 100 के प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि यूपी 100 के पास सबसे अधिक मामले पारिवारिक विवाद का आता है, जिसे मौके पर ही सुलह-समझौता कराकर निबटा दिया जाता है। इसके बाद जमीनी विवाद व अन्य मामले आते है। जनपद की सभी टीम अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed