{"_id":"59a3128c4f1c1b5b508b4632","slug":"121503859340-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की एकजुटता और संगठित होने से ही विकास होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की एकजुटता और संगठित होने से ही विकास होगा
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा के तत्वावधान में आयोजित बलभद्र जयंती एवं स्वजातिय सम्मेलन के समापन समारोह का शुभारंभ रविवार को बतौर मुख्य अतिथि अजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में भागीदारी के लिए समाज को संघर्ष करना चाहिए। समाज की एकजुटता और संगठित होने से ही विकास होगा। राजनीति में वैश्य समाज की दिन प्रतिदिन भागीदारी कम हो रही है जो चिंता का विषय है। समाज को घर से बाहर निकलकर शिक्षा और तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के विधायक को मंत्री तथा सांसद केंद्रीय राजनीति के क्षेत्र में अलग पहचान बना रहे हैं। बलभद्र जयंती पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया और समाज में बेहतर कार्य करके अलग पहचान बनाने वाली सुनीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, नीलम, सावन कुमारी, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, मीरा प्रसाद, विजयकमला, आरती देवी, कुसुम रानी, नीलम गुप्ता, शीखा गुप्ता, नमिता व अमिता गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पांच सौ लोगों का उपचार किया गया। बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की पुस्तुति की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, संजीव कुमार डंपू, सुनील कुमार परख, सुरेश प्रसाद, आनंद कुमार गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, माधुरी जायसवाल, रोशन जायसवाल, कपिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, दिनेश कुमार, श्याम कुमार प्रसाद, महेश प्रसाद गुप्त, सुनील कुमार, आलोक कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन