फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बारिश होते ही मौसमी बीमारियों ने पसारे पांव

बारिश होते ही मौसमी बीमारियों ने पसारे पांव

Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बारिश होते ही मौसमी बीमारियों ने पसारे पांव
रूक-रूक को हो रही बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में हाई फीवर बुखार के साथ ही कालरा, मलेरिया, टायफायड, पीलिया आदि रोग से पीड़ित मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। मौसमी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ने सुई-दवा की व्यस्वस्था कर लिया है। हालांकि इसका सबसे अच्छा इलाज बचाव है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में अक्सर मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना प्रबल हो जाती है। इस मौसम में बड़े, बूढ़े, महिला व बच्चें डायरिया, पीलिया, मलेरिया, टायफायड, हाई फीवर, वायरल फीवर के शिकार हो जाते हैं। वर्तमान में हाई फीवर, मलेरिया, टायफायड, उल्टी-दस्त आदि के मरीज आने लगे है। हालाकि अभी जिला अस्पताल में इक्का-दुक्का मरीज आ रहे है। लेकिन अभी इसके बढ़ने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व न्यू पीएचसी आदि पर प्रचुर मात्रा में सुई-दवा का इंतजाम कर लिया है। ताकि ऐसे मरीजों का तत्काल इलाज किया जा सकें।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी सीएमओ एनएन वर्मा ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर सुई-दवा भेजने की सूची बना लिया गया है। कल तक सभी जगहों पर दवा पहुंचा दी जाएगी। जबकि सीएमएस डा. एसपी राय का कहना है कि जिला अस्पताल में सूई-दवा उपलब्ध है। अगर कुछ कमी होगी तो उसे मंगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसमी बीमारी के लक्षण:
- ठंड लगकर व बदन दर्द होकर बुखार होना।
- अचानक हाई फीवर हो जाना।
- बासी भोजन का सेवन करने से उल्टी-दस्त होना।
- मच्छर के काटने से मलेरिया होना।

बचाव के उपाय:
-बदन को ढक कर रखें।
-मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-बासी भोजन का सेवन न करें।
-पानी उबालकर सेवन करें।
-मकान व आसपास साफ-सफाई रखें।
-कुलर का पानी तीन-चार दिन पर अवश्य बदलें या उसमें एक ढक्कन केरोसिन तेल डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed