{"_id":"595e6fae4f1c1bac168b4712","slug":"121499361198-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से जीव जंतु के जीवन पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से जीव जंतु के जीवन पर मंडरा रहा खतरा
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार में युवा मंडल के कार्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा करने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पौधों के अभाव में आक्सीजन की मात्रा कम होती जा रही है, पर्यावरण प्रदूषण के कारण जीव जंतु का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन काल के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
उन्होंने युवा मंडल के उपस्थित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान को एक संकल्पों की भांति निभाने का काम करेंगे। जिससे हमारी धरती फिर से हरी भरी हो जाए। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब अखार के अध्यक्ष नसीम वारसी एवं सचिव सुंदरम सिंह ने सभी ग्रामीणों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने हेतु घर-घर अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर दीपक पाठक, सोनू, इंद्रजीत ठाकुर, अरविंद सिंह, अजय पांडेय, सुरेन्द्र राम, संजय जायसवाल, डा. अखिलेश सिंह, अभिषेक सिंह, जय प्रकाश सिंह, छोटेलाल सिंह आदि लोग रहे।