रसड़ा। क्षेत्र के नागपुर गांव स्थित मियां का बागीचा राजभर बस्ती में रविवार को चौथे दिन भी डायरिया 12 लोग पीड़ित हो गए। दूषित पानी पीने से अब तक 60 लोग डायरिया के शिकार हो चुके हैं। इनमें दस वर्षीय कु. पूजा पुत्री जय नारायण की पिछले दिनों मौत हो गई थी जबकि 12 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नागपुर गांव में रविवार को मनजीत (12) पुत्र राजाराम, नीतेश (5) पुत्र वीरबहादुर, सुनील (5) पुत्र राजेश, रुगदी (45) पत्नी योगेन्द्र, सूर्या (50) पत्नी मुन्ना, मंजीत कुमार (23) पुत्र रमाशंकर, कृष्णा (27), राजा राम (25), हरिकेश (50) पुत्र खेदन, सुरेश (40) पुत्र दमरी, सुशीला (65), तेतर (10) पुत्री विजय डायरिया की चपेट में आ गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके पूर्व निशा (12) पुत्री आशीष, सविता (28) पत्नी रामअशीष, प्रभा देवी (25) पत्नी विनोद, सरिता (18) पुत्री जयराम, श्याम कुमारी (35) पत्नी बीर बहादुर, कंचन (17) पुत्री सुभाष, अभिषेक (15) पुत्र सुभाष, चंदा देवी (25) पत्नी राजाराम, राज (5) पुत्र हरीनाथ, आरती (12), अंकित (6) पुत्र तेज बहादुर, भागमनी (60), राजेश राजभर (25) पुत्र बिरन, राजभर पवन (6) पुत्र तेजबहादुर मनसा (35) पत्नी डब्लू, पिंकी (4) पुत्री डब्लू, सलोनी (5) पुत्री शिवचंद, राकेश (9) पुत्र रामचन्द्र, श्यामा कुमारी (35) पुत्री नारायण, चन्दा देवी (25) पत्नी राजाराम, गुड़िया (35) डायरिया की चपेट में है।