फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 accused in the murder case, one arrested

वृद्ध हत्या मामले में 12 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 11:32 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 23 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
12 accused in the murder case, one arrested
धारदार हत्यार से पत्नी की हत्या
दुबहर क्षेत्र के अखार गांव में गुरुवार की देर शाम दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे के दौरान एक अधेड़ की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र डाक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती अखार निवासी दीनानाथ गुप्ता ने पिछले 35 वर्षों से जगरनाथ गिरी की चार कट्ठा जमीन खरीद कर मकान बनवाया था। उनके बगल में सड़क के उत्तर अखार निवासी पिंटू सिंह, सुरेश सिंह एवं बलदेव गिरी जो जमीन का कारोबार करते हैं। उन्होनें किसी से कुछ जमीन उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन



पिंटू सिंह समेत तीनों का कहना था कि डॉक्टर के घर का दरवाजा हम लोगों की जमीन में पड़ रहा है। इसको लेकर दो दिन पूर्व प्राइवेट नापी भी कराई गई थी। लेकिन डॉक्टर का दरवाजा उन लोगों में नहीं पड़ रहा था। गुरुवार के दिन डॉक्टर अपने दरवाजे में काम करवा रहे थे। इस बीच पिंटू सिंह, सुरेश सिंह एवं बलदेव गिरी वहां पहुंचे और डॉक्टर दीनानाथ के परिवार को ऐसा करने से रोकने  लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के परिवार के लोगों ने कहा कि हम अपनी जमीन में काम करा रहे हैं। जब आप सरकारी नापी कराएंगे तो जो उचित होगा किया जाएगा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के डा. दीना नाथ, राजेंद्र प्रसाद व अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच डॉक्टर के घर की महिलाओं ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचते ही विपक्षी फरार हो गए। जबकि पुलिस ने अपनी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डा. दीना नाथ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मौत के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार के महिलाओं का रोते-रोते बुराहाल था। मृतक के पुत्र डाक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू सिंह, सुरेश सिंह एवं बालदेव गिरी समेत 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

महज एक हाथ जमीन के लिए गई वृद्ध की जान
दुबहर। महज एक हाथ जमीन के लिए हुए विवाद में वृद्ध की जान चली जाने की घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। लोगों का कहना है कि यदि दोनों पक्ष आपस में बैठकर विवाद का निबटारा कर लिए होते तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। एक परिवार में जहां जान जाने से शोक की लहर है तो दूसरे परिवार के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है, जिससे उनकी जिंदगी भी परेशानियों से घिर गई है।



तीनों पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
दुबहर। मृतक के पुत्र डाक्टर राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पिंटू, सुरेश व बालदेव गिरी एक लाख रुपये की रंगदारी मांग कर रहे थे। नहीं देने पर अपने जमीन में दरवाजा होने की बात कह मारपीट कर मेरे पिता की हत्या कर दिया। जबकि नापी में मेरा दरवाजा उनके जमीन में नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed