{"_id":"5c7aba71bdec224a620ff69c","slug":"11551546993-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं से होगा राष्ट्र का समग्र विकास: डा. गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं से होगा राष्ट्र का समग्र विकास: डा. गणेश
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान जयप्रकाशनगर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा बलिया के पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार पाठक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवक एवं युवतियां समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ही प्रशिक्षणार्थी नेतृत्व की क्षमता प्राप्त करते हैं और उनमें नैतिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक गुणों का विकास होता है।
जिला समन्वयक शरद् सौरभ ने इस प्रशिक्षण की सार्थकता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण जीवन की नई शुरूआत होती है और प्रशिणार्थी समाज के लिए रोल मॉडल का कार्य करते हैं। राजू सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण चूंकि क्रांति भूमि पर हुआ है, इसलिए प्रशिक्षणार्थी भी समाज के विकास के लिए उसी भावना एवं लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही समाज का विकास होगा। कार्यक्रम को पारसनाथ यादव, राजकुमार पांडेय, नवीन कुमार सिंह एवं अंगद सिंह ने भी संबोधित किया।
नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वय कपिलदेव राम शास्त्री ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बलिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट राजू सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर अंगद सिंह ने किया। कार्यक्रम के ट्रेनर के रूप में अंगद यादव, पारस सिंह यादव, पूजा सिंह एवं राजकुमार पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।