फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धूमधाम से पूजे गए चित्रगुप्त जी महाराज

धूमधाम से पूजे गए चित्रगुप्त जी महाराज

Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से पूजे गए चित्रगुप्त जी महाराज
बलिया। नगर के भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी कायस्थों के कुलदेवता चित्रगुप्त महाराज का पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक पूजन एवं हवन किया। सुबह से ही जनपद के कोने-कोने से आए कायस्थ परिवारों ने सपरिवार दर्शन पूजन किया ।
विज्ञापन

चित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में प्राचीन मंदिर तथा उसके परिसर की भव्य सजावट फूलों एवं बिजली के झालरों से किया गया। इस अवसर पर सायंकाल से आजमगढ़ के बहुचर्चित भजन गायक बृजेश पांडेय की टीम के साथ आए कलाकार सोनू लाल यादव ने अपने गीतों से सबका मन मोह लिया। बक्सर के कलाकार उमेश जायसवाल ने किशोर कुमार की आवाज में गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने लता सहित अन्य गायिकाओं की आवाज में भी भजन और गजल गाकर समां बांधा। मंदिर परिसर में बन रहे विवेकानंद उत्सव वाटिका में बढ़-चढ़कर सहयोग देने वाले दान दाताओं के प्रति मंदिर सभा के लोगों ने आभार प्रकट किया। इसके शीघ्र पूरा कराने की अपील की गई। भजन संध्या के कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित कायस्थों के साथ बलिया एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस कार्यक्रम में डॉ. अरुण श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अभिषेक मेहता, सुशील श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद, अशोक श्रीवास्तव, अरविंद मोहन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीएस दीपक वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed