{"_id":"59d132194f1c1ba9538b528c","slug":"11506882073-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकियों संग सेल्फी लेने से मना करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकियों संग सेल्फी लेने से मना करने पर मारपीट
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। थाना क्षेत्र के बबुआपुर के दुर्गापूजा पंडाल में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सोनवानी गांव के कुछ युवाओं ने हो हंगामा करना शुुरु कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद कुछ समय के लिए मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर बार पुन: सोनवानी गांव के दर्जन भर की संख्या में युवक चुपके से बबुआपुर गांव में दाखिल हो गए और एक युवक की अनायास ही पिटाई कर दी और उसके जेब से रुपये भी छीन लिए। बबुआपुर के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
बताया जाता है कि योगी बाबा के प्रांगण में शुक्रवार को नाटक का मंचन के साथ ही नर्तकियों का नृत्य भी हो रहा था। इसी बीच सोनवानी के एक युवक ने मंच के करीब आकर बार-बार सेल्फी लेने लगा। कमेटी के लोगों ने मना किया तो दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगा। विवाद बढ़ता देख कमेटी के बुजुर्ग पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। जब नाटक समाप्त हुआ तो सब महिलाएं व पुरुष अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच युवक मंगल दल के पदाधिकारी नमोनारायण उपाध्याय के पुत्र रणजीत उपाध्याय चंदा का पैसा लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे सोनवानी गांव के युवाओं ने लाठी-डंडे से रणजीत पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचे हमलावर भाग गए। जब इसकी जानकारी संघ व ग्रामीणों को हुई तो रात में ही हल्दी थाने पहुंच गए। घायल के बड़े भाई रिपूयूदन उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 379, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।