{"_id":"5978d50b4f1c1b061b8b4797","slug":"11501091083-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्कों को लेकर आए दिन हो रही ग्राहक तथा दुकानदारों में किचकिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्कों को लेकर आए दिन हो रही ग्राहक तथा दुकानदारों में किचकिच
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। नोटबंदी के बाद रुपयों के लिए लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक रूपए के सिक्के को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में दुकानदारों और ग्राहकों के बीच किच-किच और मारपीट हो रही है।
कुद दिन तक 10 रुपए के सिक्कों के लिए उड़े अफवाह पर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच में कुछ दिन तक किच-किच चली। इससे राहत मिली तो अब एक रुपए के सिक्कों को लेकर उड़ी अफवाह से दुकानदारों और ग्राहकों के बीच आए दिन तू-तू मैं-मैं और मारपीट हो रही है। आलम यह है कि दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को सामान लेने पर एक रुपए का सिक्का तो दिया जा रहा है लेकिन ग्राहकों द्वारा एक रुपए का सिक्का देने पर दुकानदार लेने से आनाकानी कर रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदारों द्वारा एक रुपए के सिक्के को लेकर ग्राहकों का शोषण भी किया जा रहा है। बुद्धिजीवी लोगों ने इस तरह के अफवाहों पर विराम लगाने और कार्रवाई की मांग सरकार से की है।