फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समीक्षा बैठक में मंत्री अफसरों को दिए टिप्स

समीक्षा बैठक में मंत्री अफसरों को दिए टिप्स

Wed, 28 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मंत्री अफसरों को दिए टिप्स
बलिया। प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। कहा कि सरकार की मंशा है योजनाएं गांवों के हर पात्रों तक पहुंचे। जनता की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस व थाना दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस बने। कोई भी शिकायत दूसरी तहसील दिवस या थाना दिवस में या प्रदेश स्तर पर दोबारा पहुंची तो इसके जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


निर्बाध गति से विद्युत आपूर्ति हो
उर्जा मंत्री ने बिजली व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी दी कि जनपद में बिजली संबंधी दिक्कत अक्षम्य होगी। विभाग के उच्च अधिकारी मुख्यालय पर नही रहेंगे बल्कि गांव-गांव तक जाएंगे। भरपूर बिजली जिले पर आ रही है, उसकी आपूर्ति बेहतर रहे। ट्रांसफार्मर खराब हो जल्द बदल दिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म ने भरोसा दिलाया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में थोड़ी भी लापरवाही नहीं होगी। लापरवाही की दशा में सम्बन्धित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, मंत्री प्रतिनिधि राकेश चौबे भोला, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दूबे, एसपी सुजाता सिंह, एडीएम मनोज सिंघल सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जीएसटी पर व्यापारियों संग की चर्चा, बताये फायदे
बलिया। प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शहर के अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों संग बैठक कर जीएसटी पर चर्चा की। उन्होंने जीएसटी के फायदों को बताया और इससे जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया। कहा कि इससे व्यापारियों और ग्राहक दोनों को फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री शर्मा ने कहा कि एक जुलाई से लागू हो रही जीएसटी से टैक्स प्रणाली में एकरूपता आएगी। परिवहन व प्रशासन की परेशानी कम होगी। इससे करों का बोझ व महंगाई कम होगी और राजस्व बढ़ेगा। व्यापारियों से अपील किया कि इसमें पूरा सहयोग दें। यह भी कहा कि जीएसटी की धूम पूरे देश में है। इसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। व्यापारियों ने भी जीएसटी से जुड़े सवाल किये जिसका जवाब देकर मंत्री ने उनकी भ्रांतियों को दूर किया। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म, एडीएम मनोज सिंघल, व्यापारी नेता आनंद सिंह, अधिवक्ता अजय शंकर, उमेश प्रताप, अशोक कुमार, सीए बलजीत सिंह, पंकज सिंह, ईश्वरनश्री सहित भारी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed