{"_id":"594d57744f1c1bf77d8b4724","slug":"11498240884-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हित में अटेवा ने मांगी पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हित में अटेवा ने मांगी पुरानी पेंशन
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटेवा के प्रादेशीय संगठन मंत्री राजीव यादव ने कहा कि जब एक देश है, एक संविधान है। एक कानून है तो दो प्रकार की पेंशन व्यवस्था क्यों? कहा कि एक तरफ एक दिन के लिए कोई सांसद विधायक बन जाय तो उसे जीवनभर गारंटीयुक्त पुरानी पेंशन और दूसरी ओर 35 से 40 वर्षों तक सरकार की सेवा करने वाले शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारियों की सेवा के बदले बाजार आधारित पेंशन व्यवस्था दी जा रही है। कर्मचारी इस नई व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हैं, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने आह्वान किया कि पेंशन से वंचित शिक्षक कर्मचारियों को इकट्ठा होकर अपनी पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई लड़नी होगी। जब तक अटेवा के बैनर तले इस आंदोलन को मजबूत नहीें करेंगे। उनका हक मिलने वाला नहीं है।
अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को पुरानी पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित करने की जरूरत है। अगर केंद्र और प्रदेश सरकार ऐसा करने में असफल है तो उसे सत्ता बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। जब सांसद विधायक एक दिन के लिए चुने जाने के बाद पेंशन ले सकते हैं तो हमारे कर्मचारी वर्षों तक सेवा करने के बाद पेंशन की पुरानी नीति से वंचित क्या रहेंगे। इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, अरमान अली, सुनील यादव, गणेश यादव, संतोष प्रजापति, रोहित कुमार, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, श्रीभगवान पाल, दिलीप गुप्त, शत्रुघभन यादव रहे।