{"_id":"59456d8b4f1c1b6a128b472d","slug":"11497722251-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में कैदी करेंगे प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में कैदी करेंगे प्राणायाम
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विश्व योग दिवस पर जिला कारागार में भी कैदी योगाभ्यास करेंगे। योग शिक्षक के नेतृत्व में सैकड़ों बंदी योगाभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को पतंजलि योग पीठ के जनपदीय प्रभारी हृदयानंद ने योग साधना में जुटे बंदियों को टी-शर्ट और अन्य सामग्री बांटी। महिला बंदियों को प्रशिक्षण दे रहीं प्रभारी लालिमा श्रीवास्तव ने साड़ी आदि का वितरण किया।
विश्व योग दिवस पर 21 जून को जिला कारागार के बंदियों ने योग की तैयारी शुरू कर दी है। पुरुष एवं महिला बंदी अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास कर रहे हैं। पुरुषों को योगाभ्यास करा रहे बंदी योग शिक्षक वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में पहला जिला कारागार है, जहां 26 जुलाई 2013 से नियमित योग का अभ्यास कराया जा रहा है। योग दिवस की तैयारियों में जिला प्रभारी हृदयानंद ने बंदियों को आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की बारीकियों से जानकारी दी। इसके अलावा महिला प्रशिक्षक लालिमा श्रीवास्तव ने महिलाओं को योग से होने वाले फायदे बताए।