{"_id":"5cc9cb3abdec2207626c32e0","slug":"111556728634-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। क्षेत्र के घूरी बाबा के टोला गांव के पास मंगलवार की देर रात फल लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक मुन्ना को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुन्ना हेलमेट नहीं पहने था।
उसुरी निवासी सोनू पुत्र बिरेंद्र यादव (25) और धूरी बाबा टोला निवासी मुन्ना यादव (45) पुत्र स्व. मोतीलाल यादव मंगलवार की रात बाइक से सिकंदरपुर से घर जा रहे थे। दोनों घुरी बाबा के टोला गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही फल लदी पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में फल लदी पिकअप पलट गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मुन्ना यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सक ने सोनू की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मुन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।