फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रत्येक बूथ पर लगेगी एक महिला कर्मी की ड्यूटी

प्रत्येक बूथ पर लगेगी एक महिला कर्मी की ड्यूटी

Thu, 28 Mar 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ पर लगेगी एक महिला कर्मी की ड्यूटी
प्रत्येक बूथ पर तैनात एक महिला कर्मी
विज्ञापन

बलिया। लोक सभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर एक महिला चुनाव अधिकारी भी होंगी। इसे लेकर कार्मिक प्रभारी की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। कुल 2722 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
लोकसभा चुनाव में महिला कर्मियों की भी ड्यूटी लगेगी और इसको लेकर कार्मिक प्रभारी की ओर से की जा रही तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। कार्मिक प्रभारी व सीडीओ बीएन सिंह की मानें तो सभी विभागों की ओर से की गई कर्मचारियों की फीडिंग के आधार पर चुनाव कार्य के लिए निर्धारित पोर्टल पर कर्मियों का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1415 मतदान केंद्रों के कुल 2566 बूथों के सापेक्ष 2722 बूथों की तैयारी की गई है। चुनाव कार्य में कुल 10888 कमियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें 624 कर्मचारियों को बतौर रिजर्व रखा जाएगा। कार्मिक प्रभारी ने बताया कि निर्धारित सभी बूथों पर एक महिला कर्मी की ड़्यूटी लगाई जाएगी। इस तरह लोक सभा चुनाव में कुल 2722 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगेगी जिसमें 156 महिला कर्मियों को बतौर रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव कार्य से बचने के लिए कर्मचारी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। पूर्व के चुनावों में कर्मचारियों की मिलीभगत से विभागीय अधिकारी फीडिंग में भी खेल करते थे। लेकिन इस बार ऐसा करना आसान नहीं होगा। कार्मिक प्रभारी की मानें तो निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित पोर्टल पर संबंधित विभागों की ओर से सभी कर्मचारियों का ब्योरा फीड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed