फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो अधिशासी अभियंता के विरूद्घ इंटक ने रेवती थाने में दिया तहरीर

दो अधिशासी अभियंता के विरूद्घ इंटक ने रेवती थाने में दिया तहरीर

Thu, 28 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
दो अधिशासी अभियंता के विरूद्घ इंटक ने रेवती थाने में दिया तहरीर
बैरिया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अर्जुन राम व दिघार के नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में चार ग्राम प्रधानों ने बुधवार को रेवती थाने में तहरीर दी। आरोप है कि लोकार्पण के एक माह बाद भी इस विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन

लोकार्पण का अर्थ होता है लोक का अर्पण यानी लोगों को दिया जाना, किंतु लोकार्पण की औपचारिकता पूरा होने के बावजूद उक्त नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र पर ताला लटका हुआ है। जिससे जनता को मानसिक व शारीरिक क्लेश झेलने को बाध्य होना पड़ रहा है। यह जनता के प्रति धोखा है। इसलिए इन दोनों विद्युत अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है। तहरीर देने वालों में इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के अलावा दिघार के प्रधान आरती देवी, मझौवां के प्रधान प्रेमलता देवी, गंगापुर के प्रधान श्याम कैसाल साह व पियरौंटा के प्रधान रंजय सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed