फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कल बूथों पर लगेगा कैंप

कल बूथों पर लगेगा कैंप

Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
कल बूथों पर लगेगा कैंप
बलिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 23 व 24 फरवरी को समस्त पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनसामान्य से दावे और आपत्तियां जैसे फार्म-6, 7, 8, व 8 ए मिलेंगे। विशेष अभियान दिवस पर समस्त बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। ऐसे सभी पात्र मतदाता जो एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन उनके नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट गए हैं। वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं तथा निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराकर गौरवान्वित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed