{"_id":"5be5cdb5bdec226d0679d4cc","slug":"111541787061-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकल सवार को बचाने में एयरफोर्स जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकल सवार को बचाने में एयरफोर्स जवान की मौत
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आ रहे एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ग्वालियर से गोरखपुर तीन माह का प्रशिक्षण लेने आए हुए थे। जहां से दीपावली पर छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहे थे। मंगलवार की शाम उभाव थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के सामने साइकिल सवार को बचाने में वह घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी।
सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला निवासी रामजी सिंह के पुत्र सूर्यभान सिंह (34) एयरफोर्स में महाराजपुर ग्वालियर में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। वर्तमान में गोरखपुर में एक विशेष ट्रेनिंग के लिए आए थे। दीपावली मनाने के लिए बाइक से गांव आ रहे थे। जैसे ही उभांव थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के सामने पहुंचे कि अचानक एक साइकल सवार सामने आ गया, उसे बचाने में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल जवान को पीएचसी बेल्थरा रोड पहुंचाया। उनकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर सहित गांव में कोहराम मच गया। उधर, मौत की सूचना पर गुरुवार को गोरखपुर वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट गोरखपुर देवेंद्र राय चौधरी के नेतृत्व में जवानों की टीम गांव पहुंची, वहां से अपने साथी को तिरंगे में लपेटकर हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर गंगा घाट पर पहुंचे, जहां गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। वहीं, जवान के आठ वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस मौके रामगढ़ चौकी इंचार्ज सरफज खान, पूर्व प्रधान शिवजी सिंह, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, कांग्रेस नेता विनोद सिंह, नितेश सिंह, अमित कुंवर, रामायण सिंह, सुमंत सिंह, सतेंद्र सिंह, अनुज सिंह, जितेंद्र सिंह, चेंगन सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मृतक जवान का आठ वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप तथा चार वर्षीय पुत्री शुद्घि है।