फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

Wed, 07 Nov 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता
रामगढ़ (बलिया)। मां काली पूजा समिति दुर्जनपुर, रामगढ़ के तत्वाधान मे मंगलवार की रात दोगला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी(बब्लू) तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद ने फीता काटकर व मां के चरणों में माथा टेककर किया। कार्यक्रम मे गायकों के देवी गीतों से श्रोता पूरी रात झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीवान(बिहार) कें रामाइकबाल गुप्ता ने देवी सुमिरन से किया। इसके बाद छपरा (बिहार) कें अरविंद सिंह अभियंता ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान ही रामगढ़ मुख्य चौक के लिये हाई मार्क्स लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में ही लाइट लग जायेगी। विशिष्ट अतिथि जि.पं.स.प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद ने कहा कि आज इस पूजा का पचासवां वर्ष है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने कलाकारों को माला पहनाकर व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्य कौशल पांडेय ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। राजनरायण तिवारी, गामा उपाध्याय, अजय चौबे, भगवान गुप्ता(रिंकू), विजय यादव , भोला यादव, रजलू पांडेय, राजीव कुमार (राजू भैया), उमेश यादव, वीरेंद्र रज्जक, तेज नारायण मिश्र, अवनींद्र ओझा, शम्भू बारी, अक्षय चौबे, मिथिलेश ओझा, संजय शुक्ला, रजलू पांडेय, दीनानाथ सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन अर्जुन साह ने किया। कौशल पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed