फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कटान पीड़ितों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कटान पीड़ितों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कटान पीड़ितों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बैरिया (बलिया)। विकास खंड मुरली छपरा के इब्राहिमाबाद नौबरार के कटान पीड़ितों को चांददियर में आवंटित पट्टा पर कब्जा न मिलने से आक्रोशित इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पीड़ितों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया। कटान पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी बैरिया लाल बाबू दूबे को ज्ञापन सौंपकर कब्जा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर तहसील परिसर में आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद नौबरार के 82 पट्टाधारकों के घर से दर्जनों महिला पुरुष जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपने अपने पट्टे पर कब्जे दिलाने की मांग की। कटान पीड़ितों ने मुख्यमंत्री व तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कटान पीड़ितों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि हम पीड़ित घाघरा नदी के कटान से तबाह हैं और उनका घर नदी में विलीन हो चुका है। सितंबर 2017 में तहसील प्रशासन ने पट्टा दिया। काफी जद्दोजहद के बाद मात्र नौ लोगों को ही पट्टा मिल पाया है। शेष 82 लोगों का परिवार आज भी सड़क पर गुजर बसर कर रहा है। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने तहसील प्रशासन को चेतावनी दिया कि अगर कटान पीड़ितों को 30 नवंबर तक पट्टे पर कब्जा नहीं दिलवाया गया तो एक दिसंबर से घेरा डालो डेरा डालो के तहत आमरण अनशन करेंगे। उपजिलाधिकारी लालबाबू दूबे ने शीघ्र कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में विनोद सिंह व पप्पू सिंह के अलावा पीड़ित रामचंद्र पासवान, रास बिहारी, मीना देवी, डिप्टी यादव, शिवकुमारी देवी, शंकर चौधरी, दीपक कुमार पासवान, पार्वती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed