{"_id":"5b478d654f1c1bfb7e8b5d5e","slug":"111531415909-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र और आचरण के बल पर व्यक्तर बुलंदियों पर पहुंचता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र और आचरण के बल पर व्यक्तर बुलंदियों पर पहुंचता है
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर। छात्र संघ में काम करने वाले लोग केवल अपने आचरण और चरित्र पर ध्यान दें तो राजनीति में बड़ी ऊंचाइयों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। उक्त बातें रसड़ा विधानसभा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने गुरुवार को कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के छात्रसंघ उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि छात्र संघ पर आजकल लोगों का विश्वास कम होने लगा है। ऐसी धारणा लोगों के मन से हटाने के लिए हमें अपने चरित्र में बदलाव लाना होगा।
कहा कि छात्र संघ से निकला हुआ व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में पूर्ण रूप से परिपक्व होता है जो तमाम झंझावातों को झेलने के बाद भी किसी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेता हैं। बलिया वीरों की धरती रही है यहां से मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय जैसे सेनानी रहे और चंद्रशेखर जैसे राजनीति करने वाले देश के राजनीति की शीर्ष पर पहुंचे। समय आ गया है कि हम लोग इनके चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि बसपा के बलिया नगर विधान सभा के प्रभारी अनिल राय ने कहा कि विद्यार्थी आंदोलन बलिया जनपद की पहचान रही है। देश को जब जब जरूरत पड़ी है बलिया के विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में सहयोग और बलिदान देने का काम किया। छात्र संघ में राजनीति करने वाले लोग ही सफल और कुशल राजनीतिज्ञ होते हैं। छात्र संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह एवं महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल राय, दुबहर के ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, अरुण सिंह, बिजेंद्र दुबे, विशाल प्रताप सिंह, अभय सिंह गोलू, भरत यादव, संजोग प्रताप सिंह, नीरज प्रताप सिंह, साहिल सिंह, आयुष पांडेय ऋषि, रणवीर सिंह, विवेक सिंह कौशिक, लकी सिंह, विकास सिंह, पवन उपाध्याय, सूरज गुप्ता, पवन गुप्ता, नौशाद आलम, सिंटू कुमार, मनीष दुबे, बबलू दुबे आदि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दिग्विजय सिंह व संचालन धनु पांडेय ने किया ।