{"_id":"5b478c754f1c1bbc248b62b3","slug":"111531415669-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने दिखाई उत्सुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने दिखाई उत्सुकता
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ कार्यक्रम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने विधान सभा क्षेत्र के गड़वार, फेफना व सोहाव मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक कर समीक्षा की। कहा कि 2021 तक प्रदेश में अनेकों योजनाएं धरातल पर दिखेंगी। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर प्रत्येक बूथ से जाने वाले कार्यकर्ताओं और परिवहन की जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ जाने के लिए उत्सुकता दिखाई।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूर्वांचल व जनपद के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ साथ आजमगढ़ और गाजीपुर में एयरपोर्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बनने से पूर्वांचल व जनपद का औद्योगिक विकास होगा। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों के शासन काल में पिछले 14 वर्षों के विकास को लेकर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी। कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से जितने आवास व शौचालय बने पिछले 50 वर्षों में नहीं बने। कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने 14 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में आजमगढ़ पहुंचने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय, विजय गुप्ता, प्रांतीय परिषद सदस्य उपेंद्र पांडेय , मंडल अध्यक्ष प्रेम नाथ सिंह,शैलेंद्र तिवारी राजेश सिंह, मोतीचंद गुप्ता, भोला ओझा, बब्बन राय, रविश राय, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे ।