फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं करेगी प्रबंधक महासभा

अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं करेगी प्रबंधक महासभा

Tue, 06 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं करेगी प्रबंधक महासभा
सुखपुरा। प्रबंधकों के अधिकारों का हनन प्रबंधक महासभा अब बर्दाश्त नहीं करेगी। बुधवार को हरिपुर ग्राम में प्रबंधक महासभा की बैठक में निर्णायक संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। शासन लगातार प्रबंधको को अधिकार विहीन करता जा रहा है, बावजूद उससे अपेक्षा भी कर रहा है, शासन के इस दोगला नीति के खिलाफ प्रबंधकों एकजुट होना होगा। प्रबंधक महासभा इसका गंभीरता से प्रयास कर रहा है। यह बातें प्रबंधक महासभा के मंडल प्रभारी श्री दिनेश चन्द सिंह ने कही। वह मंगलवार को इंटर कालेज सुखपुरा में पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

कहा कि शासन शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन के अतिरिक्त विद्यालय के विकास के नाम पर एक ढेला भी नहीं देता, बावजूद इसके प्रबंधतंत्र पर अनिवार्य वित्तीयभार जबरिया थोप रखा है। विद्यालयों में परिचारकों की नियुक्ति शासन द्वारा समाप्त कर दी गई है, लिपिक के नियुक्ति की प्रक्रिया काफी जटिल कर दी गई है, विषय वार अध्यापकों की हर विद्यालय में कमी है , ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन की व्यवस्था कैसे सुदृढ़ हो सकती है। कहा कि बुधवार को प्रबंधक महासभा की बैठक प्रबंधको के हितों की दशा व दिशा तय करेगी एवं संगठन को मजबूत करने के साथ अपने हितों के लिए निर्णायक संकल्प लेगी। बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी अरविंद के अलावे पूर्वांचल के आधा दर्जन से अधिक जनपदों के प्रबंधक शामिल होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed