फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   योगमय भारत का संकल्प दोहराया

योगमय भारत का संकल्प दोहराया

Sat, 27 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
योगमय भारत का संकल्प दोहराया
पतंजलि योगपीठ के सदस्यों की बैठक जापलिनगंज स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोष्ठी हुई। जिसमें योगमय भारत एवं चरित्रवान भारत के निर्माण पर चर्चा की गई। किसान सेवा समिति के प्रदेश प्रभारी योगी रामजी ने सदस्यों कहा कि हमें समाज में योग के द्वारा किसान युवा महिलाओं को जोड़कर योगमय भारत और चरित्रवान भारत बनाने के लिए प्रेरित करना है। जिससे स्वस्थ एवं सुंदर समाज की स्थापना हो सके। महिला प्रदेश प्रभारी शशि आर्य ने कहा कि पतंजलि योगपीठ समाज में महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ योग के गुणों को बता कर एक आदर्श एवं स्वस्थ भारत के प्रति निष्ठावान बनाना है। प्रदेश प्रभारी सुरेंद्रजी ने कहा कि पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। बैठक में मुख्य रुप से जिला प्रभारी हृदयानंद, ओम प्रकाश, अरविंद मोहन, प्रेमलता सिंह ,नीतू पांडेय, मंजूलता श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed