{"_id":"5a3a9d924f1c1b95188bb030","slug":"111513790866-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : बिना आधार नहीं दे सकेंगे परीक्षा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : बिना आधार नहीं दे सकेंगे परीक्षा!
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शिक्षा क्षेत्र में भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिनके पास आधार कार्ड होगा। प्रधानाचार्यों को यह तय करना होगा कि परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों के आधार कार्ड बने हैं कि नहीं। इसको लेकर विभाग और परीक्षार्थी दोनों ऊहापोह में है।
जिले में कुल 600 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें राजकीय 30, एडेड 91 और वित्तविहीन 479 विद्यालय हैं। 2018 यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल दो लाख 25 हजार 522 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल संस्थागत बालक 75614 व बालिका 41311 तथा व्यक्तिगत बालक 9183 व बालिका 1461 कुल बालक 84 हजार 797 एवं बालिका 42 हजार 972 पंजीकृत हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए संस्थागत 54714 व बालिका 33967 तथा व्यक्तिगत बालक 7339 व बालिका 1633 कुल बालक 62 हजार 53 एवं बालिका 35 हजार 600 हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर आधार अनिवार्य करने को लेकर अभी भी विभाग व परीक्षार्थी ऊहापोह में हैं।
बताया जाता है कि कई परीक्षार्थियों के आधार नहीं बन सके हैं और वर्तमान में आधार बनाने का काम भी जिले में बंद है। इससे यह भी तय है कि जिन परीक्षार्थियों के आधार नहीं हैं उनका परीक्षा से पहले बनना संभव नहीं है। आमतौर पर भी आधार बनने में महीनों तक लग जाते हैं। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि इस बाबत कोई आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी कहा कि आधार नहीं होने की दशा में विकल्प के संबंध में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। बताया कि परीक्षार्थियों के आधार के बाबत सभी स्कूलों से जानकारी मांगी गई है।