{"_id":"59eb88874f1c1bda538b8668","slug":"111508608135-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित कर किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित कर किया गया याद
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दिवस पर सेवा के दौरान शहीद हुए लोगों को किया याद
बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शहीद स्मारक पर शनिवार को शहीद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को पुष्पार्चन एवं चक्र अर्पित किया गया। पुलिस लाइन के जवानों की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ लाइन त्रयंबक नाथ दूबे, सीओ नगर हितेंद्र कृष्ण, सीओ रसड़ा अवधेश भारती, प्रतिसार निरीक्षक एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, रतसर इंटर कालेज प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर बलेसरा गांव निवासी शहीद लांसनायक संतोष कुमार सिंह की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुपवाड़ा कश्मीर से आए कांस्टेबिल ध्रुव नारायण सिंह, कालेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, प्रधनाचार्य परमात्मानंद पांडेय आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की पत्नी आशा सिंह, पुत्र विवेक सिंह, देवेश, निशि सिंह, बहन सोली सिंह,ग्राम प्रधान विजयशंकर यादव, जनार्दन सिंह, आत्मानंद सिंह, उदय नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।