फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, बिना टिकट 150 यात्री पकड़ाए

रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, बिना टिकट 150 यात्री पकड़ाए

Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, बिना टिकट 150 यात्री पकड़ाए
बलिया। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब छपरा से आए करीब सात टीटीआई ने टिकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। स्टेशन प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों के भीतर चेकिंग अभियान चला। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 लोगों से लगभग 40 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई। छपरा के टीटीआई आरएन शाह, डीसीआई निलेश शाही, एवं आरपीएफ के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर टिकट परीक्षक मुस्तैदी से यात्रियों की जांच करते रहे। साथ ही स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियों में भी यात्रियों से टिकट की जांच की गई। इस दौरान सैकड़ों यात्रियों से टिकट की जांच की गई, जिसमें 150 यात्री ऐसे मिले जिनके पास टिकट नहीं था। जांच टीम ने ऐसे यात्रियों से मौके पर जुर्माने के रूप में लगभग चालीस हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed