फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगरीय आशाओं ने आवाज की बुलंद

नगरीय आशाओं ने आवाज की बुलंद

Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
नगरीय आशाओं ने आवाज की बुलंद
बलिया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेदुआ की आशाओं की बैठक शुक्रवार को आशा संघ की जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आशाओं ने अपनी समस्याएं जिलाध्यक्ष से बताई। जिस पर जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अधिकारियों से मिलकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करती हुई आशा किरण सिंह व बेनी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी तक हम लोगों का विभाग द्वारा परिचय पत्र नहीं बनाया गया है, जिसके चलते कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आशा मंजू शर्मा ने बताया कि विगत छह माह से जननी सुरक्षा योजना एवं नसबंदी योजना में मिलने वाली धनराशि लाभार्थी या आशाओं को अब तक नहीं दिया गया है। आशा गुड्डी चौरसिया ने बताया कि वाराणसी में हुई आठ दिवसीय परीक्षण का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूनम ने कहा कि छह माह से नगरीय आशाओं के प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने से भुखमरी स्थिति उत्पन्न हो गई है। चेताया कि अगर विजयादशमी के पूर्व आशाओं की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो विजयादशमी बाद आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अंत में मंजू शर्मा को नगर अध्यक्ष, किरण सिंह को नगर सचिव, सीमा श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, बेबी सिंह नंबर महामंत्री, रेखा कन्नौजिया नगर कोषाध्यक्ष, सुधा मिश्रा नगर संगठन मंत्री, कलावती भारती नगर सूचना मंत्री, नीना सिंह जिला प्रतिनिधि, पुष्पा यादव स्टेट प्रतिनिधि सर्वसम्मत से मनोनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed