{"_id":"5995d3884f1c1b5a618b46f1","slug":"111502991240-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने योगी पर तानाशाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने योगी पर तानाशाही का लगाया आरोप
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
जनपद की मिट्टी समाजवादियों की कर्मभूमि है और यहां हर युवा, किसान, व्यापारी आदि वर्ग के लोग अखिलेश यादव की रिहाई को लेकर संघर्ष को तैयार है। श्री सिंह ने कहा कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई तत्काल नहीं की जाती है तो समाजवादी पलटन सड़क पर उतर जाएंगे और जेल में जगह कम पड़ जाएगी। लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार विरोधी पक्ष के दमन की नीति पर चल रही है और इसका जबाव समाजवादी देने को तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री व्यास जी गोंड, राजमंगल यादव, रामेश्वर पासवान, परवेज रोशन, महावीर चौधरी, दीवान सिंह, विजय शंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, इरफान अहमद, मानवेन्द्र सिंह, विजय शंकर मंगोलपारी, अतुल पांडेय, पल्लू जायसवाल, विक्रांत जायसवाल, विनोद यादव आदि थे।