फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सब्जियों में लगी आग, कीमतों दोगुनी तक बढ़ीं

सब्जियों में लगी आग, कीमतों दोगुनी तक बढ़ीं

Sat, 15 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों में लगी आग, कीमतों दोगुनी तक बढ़ीं
बलिया। लगातार हो रही बारिश के चलते सब्जियों की किल्लत जहां बढ़ गई है, वहंीं हरी सब्जियों के बाजार भाव भी आसमान छू रहे हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि किसी-किसी सब्जी का भाव तीन गुना से चार गुना तक पहुंच गया है। जिसमें परवल, बरबटी तथा शिमला मिर्च के दामाें में तीन से चार गुना तक वृद्धि हुई है। इसके चलते लोगों के थालियों से जहां हरी सब्जियां गायब होना लाजिमी है।
विज्ञापन

बाजार में हरी सब्जियों की आवक बरसात के चलते कम हो गई है। वहीं जिन सब्जियाें को बाजार तक पहुंचाया जा रहा है उनके भाव आसमान छूने लगे है। इसको लेकर लोगों मे अलग-अलग प्रतिक्रिया है। गृहणी सुष्मिता ने बताया कि सब्जियों के भाव में दो गुना से चार गुना वृद्धि होने के चलते लोग विकल्प ढूंढ रहे है। हरी सब्जियों के भाव में तेजी आने से लोगों के जेब पर बोझ बढ़ गया है। गृहणी रानी तिवारी का का कहना है कि आम दिनाें की अपेक्षा बरसात के दिनों में हर साल हरी सब्जियों के भाव में तेजी आती रही है लेकिन इस बार के बरसात में हरी सब्जियों के भाव में जिस कदर तेजी देखने को मिल रही है उससे बहुत से लोगों ने हरी सब्जिया ही छोड़ दी है। गृहणी पिंकी चौबे का कहना है बरसात में सब्जियों का भाव बढ़ना लाजिमी है लेकिन जिस हिसाब से भाव में तेजी आई है उससे किचन का जायका ही बिगड़ गया है। वहीं स्टेशन रोड निवासी धनेश कुमार का कहना है कि सबसे अधिक नेनुआ, बैगन तथा परवल के भाव में वृद्धि हुई है। वहीं करैला, हरा मिर्च, बरबटी की कीमतों ने सब्जी का स्वाद कड़वा बना दिया है।
विज्ञापन

इनसेट...
सब्जी की सूची - पुराना दर - बढ़ा हुआ दर
परवल 07 30
करैला 20 40
हरी मिर्चा 40 80
भिंडी 20 50
बैगन 20 40
खीरा 15 30
लौकी 20 30
बोरो बटी 30 80
शिमला मिर्च 50 80
नेनुआ 20 60
तरोई 25 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed