{"_id":"595d2d274f1c1bc82b8b475f","slug":"111499278631-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण मांगा
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के जवही गांव में जेसीबी और ट्रैक्टर से सड़क निर्माण कार्य की शिकायत को बीडीओ ने सही मानते हुए प्रधान समेत तीन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है।
करीब 10 दिन पहले जवही दियर गांव निवासी संदीप ओझा, ग्राम रोजगार सेवक जगत नारायण यादव आदि ने सीडीओ संतोष कुमार से मिलकर शिकायती पत्र दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि जवहीं के ग्राम प्रधान, सचिव तथा तकनीकी सहायक ने मिल कर मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से कराए जाने वाले कार्य को जेसीबी तथा ट्रैक्टर से कराया है। ग्रामीणों ने सीडीओ को कार्य की वीडियो रिकार्डिंग, फोटोग्रॉफ्स एवं मस्टररोल भी सौंपा था।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी बेलहरी संजेश श्रीवास्तव को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने देने को कहा था। बीडीओ ने एडीओ आईएसबी सुखराम राम तथा एडीओ कृषि अनिल कुमार की संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच कराई। टीम ने बीडीओ रिपोर्ट सौंपी जिसमें ट्रैक्टर ट्राली तथा बैक लोडर से कार्य कराने का उल्लेख किया है। रिपोर्र्ट के बाद बीडीओ ने प्रधान, सचिव तथा तकनीकी सहायक स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने कहा है कि कूटरचना के तहत मनरेगा योजना की धनराशि का दुरुपयोग के उद्देश्य से फर्जी मस्टररोल तैयार कर लाखों रुपए की भुगतान की संस्तुति भी की गई है। यह कृत्य पद का दुरुपयोग के साथ-साथ मनरेगा गाइड लाइन के भी विरुद्ध है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। बीडीओ ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।