{"_id":"5953ed124f1c1b29228b45c1","slug":"111498672402-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया माटी में है उर्वरा शक्ति : श्रीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया माटी में है उर्वरा शक्ति : श्रीकांत
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोरंजन हाल में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सांसद भरत सिंह एवं विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, धंनजय कन्नौजिया, सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्रसंघ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बलिया ऐतिहासिक जिला रहा है। यहां के माटी में वह उर्वरा शक्ति रही है। जिसमें एक से बढ़कर एक महापुरूषों को जन्म दिया है। कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। पहले कोई भी सरकार अपने कार्य का रिपोर्ट कार्ड नहीं प्रस्तुत करती थी। लेकिन हमारी सरकार ने सौ दिन पूरे होने पर जनता के समक्ष अपने उपलब्धियाें का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने कई बदलाव किए है। कहा कि टीडी कालेज जनपद का पहला ऐसा महाविद्यालय है जिसने प्रदेश के राजनीति में कई नेताओं को भेजा है।
इस महाविद्यालय के विकास के लिए जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सांसद भरत सिंह, गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल, नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बेल्थरारोड विधायक धंनजय कन्नौजिया ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने किया। इस मौके पर अरूण सिंह, गोपालजी सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह, कृष्णमोहन सिंह, राजेश सिंह, नीरज दूबे, विवेक सिंह पप्पू, अभिजीत तिवारी सत्यम, अभिषेक राय, प्रियब्रत सिंह, सुधीर मौर्य, यशपाल सिंह, दुर्गेश राय, अभिषेक पांडेय, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रशांत राय बंटी ने किया।
विज्ञापन
विधायक ने शशांक को किया सम्मानित
बलिया। छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के दौरान आईएएस के रूप में चयनित द्वाबा के माटी के लाल शशांक सिंह को विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला तथा टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस ने बुके और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान कई छात्रनेताओं को भी स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।