फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 schools surrounded by Ganga floods for the third time

Ballia News: गंगा की बाढ़ में तीसरी बार घिरेे 11 विद्यालय

Thu, 28 Aug 2025 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
11 schools surrounded by Ganga floods for the third time
मझौवां / दयाछपरा। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा नदी में बाढ़ के कारण तीसरी बार क्षेत्र के 11 विद्यालय बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे विद्यालयों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा, प्राथमिक विद्यालय केहरपुर, प्राथमिक विद्यालय गंगौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय केहरपुरा, यशोदा देवी बालिका विद्यालय, पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के साथ ही अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, और प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा के चारों तरफ से घिर जाने के कारण विद्यालय बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे नौनिहालों की शिक्षा में रुकावट पैदा हो गई है। नदी के रौद्र रूप से क्षेत्र के 36 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं, जिससे लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। गंगा मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर को पार कर हाई फ्लड लेवल 60.390 मीटर की ओर बढ़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर बुधवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.060 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। इसके साथ ही 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed