फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी के मुद्दे पर होती रही

मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी के मुद्दे पर होती रही

Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी के मुद्दे पर होती रही
बलिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बुधवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से गोष्ठियां आयोजित की गईं। इस दौरान शिकागो के शहीदों को नमन करते हुए शोषित मजदूरों के संरक्षण और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के बैनर तले जिला परिषद से रेलवे परिसर तक बाइक जुलूस निकाला गया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए न्यूनतम वेतन की मांग की गई। रेलवे स्टेशन परिसर में सभा हुई जिसमें शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। कार्यक्रम में डीटीयूसीसी एवं यूपीएमएसआरए के सैकड़ों श्रमिकों ने सहभागिता की। इस मौके पर प्रमोद गौंड, आलोक मिश्रा, पंकज मेहता, रवि श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अरविंद कुमार, अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे। नगर के टाउन हाल बापू भवन के सभागार में सभा हुई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ने कहा कि मजदूरों को श्रम कानूनों की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए प्राधिकरण गांवों में शिविर आयोजित कर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहा है। कहा कि श्रम कानून का पालन न करने पर नियोजक पर खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बच्चे वाली महिला मजदूर से लगातार काम नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस मौके पर वक्ताओं ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की बात कही। कहा कि राजनीतिक पार्टियों को जनसूचना के दायरे में लाया जाय। इस मौके पर संजय कुमार बाब, बब्लू विकास चौधरी, उदित राम, राजकुमार, अशोक यादव, शैलेश कुमार, बिजेंद्र पासवान, डा. प्रदीप कुमार, द्वारिका दूबे, सुशील कुमार, विरेंद्र कुमार यादव, संतोष सिंह, डा. राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मजदूरों की बेहतरी के हों प्रयास : बलिया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के बैनर तले समस्त घटक दलों की ओर से मजदूर दिवस पर सिंचाई विभाग स्थित संघ भवन में बैठक हुई। इसमें मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन आल सर्विसेज चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एरिगेशन डिपार्टमेंट चतुर्थ श्रेणी सिंचाई विभाग, बेसिक शिक्षक संघ, सफाई कर्मचारी संघ, रसोइया कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ गन्ना विकास विभाग के अलावा कई श्रमिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों को नमन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि भारत में मजदूर किसानों की स्थिति चिंतनीय है। इसके बेहतरी के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। इस मौके पर प्रताप नारायण उपाध्याय, ओमप्रकाश गुप्त, संत सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, चौधरी आनंद, राजेंद्र कुमार वर्मा, संतोष तिवारी, रेनू शर्मा, विमला भारती, मतीउर्रहमान, संजय तिवारी, विद्यासागर, विष्णदेव सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर जनपद के रिक्शाचालक, ठेला चालकों एवं दर्जनों मजदूरों ने केक काटकर मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर समिति द्वारा सैकड़ों मजदूरों को प्याऊ की स्थापना कर शीतल जल पिलाया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सागर सिंह राहुल, आकाश गुप्त, कन्हैया अग्रवाल, राहुल माझिल, आंशु सोनी, राजन केशरी, शैलेश कुमार, रोहित गुप्ता, विरेंद्र कुमार, लाल बिहारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed