फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ऑनलाइन गेहूं खरीद एक अप्रैल से, पंजीकरण जरूरी

ऑनलाइन गेहूं खरीद एक अप्रैल से, पंजीकरण जरूरी

Sat, 30 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन गेहूं खरीद एक अप्रैल से, पंजीकरण जरूरी
बलिया। गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से ऑनलाइन शुरू हो रही है। खरीद के संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कृषि और विपणन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल को क्रय केंद्र पर बेचने में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। एफसीआई प्रबंधक व डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि भंडारण की संभावित समस्या को निपटाने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दें। परिवहन की समस्या पर उन्होंने एफसीआई के अधिकारी को फटकार भी लगाई। बैठक में डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि इस बार उतराई छनाई में आने वाले बीस रुपये के खर्च को किसान वहन करेगा। हालांकि इसका भुगतान 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से उसकी फसल के मूल्य के साथ जोड़कर आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया जाएगा। बताया कि इस बार गेहूं का खरीद मूल्य 1840 रुपये प्रति कुंतल है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल कुल 57 केंद्र खोले जा चुके हैं, जहां पहली अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा पीसीएफ के 24 केंद्र हैं। खाद्य विभाग के 15, नेफेड के 9, यूपी एग्रो व कर्मचारी कल्याण निगम के 4-4 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है। उन्होंने जिले भर के किसानों से अपील की है कि क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करा लें। किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर या साइबर कैफे से यह पंजीकरण कराया जा सकता है। बैठक में सभी एसडीएम व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed