{"_id":"5c9e63ffbdec221418353eb5","slug":"101553884159-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने किया स्मार्टक्लास का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने किया स्मार्टक्लास का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। नगर पंचायत अंतर्गत प्रा. विद्यालय चितबड़ागांव टाउन, विकास खंड सोहांव पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने स्मार्ट क्लॉस का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉपर प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही शिक्षा क्षेत्र सोहांव के छह शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2019 को होगी । बीईओ के द्वारा 17 नया नामांकन किया गया। बीईओ ने कहा कि नए में शिक्षक अभिभावक से संपर्क कर शत प्रतिशत नामांकन करें एवं बच्चों का ठहराव के लिए नवाचार विधि से प्रयास करें।
समारोह में उपस्थित नगर पंचायत के ईओ रजत सिंह ने कहा कि चितबड़ागांव के विद्यालय के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर शकील अहमद, जेपी सिंह, ओपी सिंह, मोहन सिंह, गायत्री राय, उर्मिला राय, राकेश राय, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल राय इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह व संचालन अंबरीष तिवारी ने किया। एनपीआरसी कमलेश सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।