{"_id":"5c9e63d8bdec22143d3978aa","slug":"101553884120-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के निर्देश पर होती रही कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के निर्देश पर होती रही कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सारी तैयारियां अंतिम दौर में है। जिले में चुनाव को देखते हुए मतदान से जुड़े रिकार्ड तेजी से अपडेट किए जा रहे है। इसकी प्रतिदिन विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है। विभाग में ही बने एक कार्यालय में बैठे एडीएम रामआसरे और सीआरओ प्रवरशील बर्नवाल ने एक-एक कागजातों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने मतादाताओं के नाम काटने पर रोक लगाते हुए बताया कि अब नाम कट नहीं सकते है।
अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एक मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे। इसके लिए आयोग संकल्पबद्घ है। ऐसे में बिना वजह किसी नाम को काटा नहीं जा सकता है। उन्होने बताया कि 22 अप्रैल तक नामों को बढ़ाए जा सकते है। कारण कि नामांकन से एक सप्ताह पूर्व ही यह कार्य किया जाता सकता है। अगर किसी का नाम नहीं है तो वह अपना नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरकर तहसील या बीएलओ को प्राप्त करा सकता है। वहीं मतदान कराने के लिए चल रही तैयारियों के बारे में सीआरओ प्रवरशील बर्नवाल ने बताया कि 4213 बैलेट यूनिट, 3017 कंट्रोल यूनिट, तथा 3315 वीवीपैट आ चुकी है। जो 2556 मतदान केेंद्रों से काफी अधिक है।