फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दूसरी बार लड़ेंगे बलिया लोकसभा सीट से

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दूसरी बार लड़ेंगे बलिया लोकसभा सीट से

Wed, 27 Mar 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दूसरी बार लड़ेंगे बलिया लोकसभा सीट से
बलिया/बैरिया। भाजपा ने जिले के निवासी व भदोही से तीन बार सांसद रहे वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया लोकसभा सीट से टिकट मिला। इसको लेकर भाजपाइयों में काफी खुशी है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दूसरी बार बलिया लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे तीन बार भदोही का सांसद रह चुके है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह का जन्म 21 अक्तूबर 1956 में बलिया के दोकटी गांव में हुआ। उनका नाम के साथ ‘मस्त’ मुनेश्वरा नन्द खपरिया बाबा ने जोड़ दिया। तब से वीरेंद्र सिंह मस्त के नाम से जाने लगे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा तो गांव से हुई। उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की। छात्र राजनीति में पैर रखने के अलावा वे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तरफ से दंगल भी लड़ते थे। इस तरह दंगल से वे राजनीति अखाड़े में पहुंचे।
विज्ञापन

वीरेन्द्र सिंह मस्त 1988 से 1989 तक भदोही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे, 1989 से 1992 तक भदोही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे।पहली बार वीरेन्द्र सिंह मस्त 1991 में भदोही लोकसभा से 10वी लोकसभा के लिए निर्वाचित घोषित किये गए। जबकि 1996 से 1998 भदोही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे। पुन: 1998 मे भदोही से 12वीं लोकसभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 से 2004 तक राज्य समन्यवक स्वदेशी जागरण मंच के लिए रहे। जबकी पहली बार बलिया से भारतीय जनता पार्टी से ही वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा का चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखरजी के पुत्र निरज शेखर के खिलाफ लड़ा लेकिन पराजित हुए। वर्ष 2014 में भदोही से ही तीसरी बार 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ का टिकट फाइनल होने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य समिति का निर्णय सराहनीय है। भाजपा का हर कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह मस्त के लिए जी जान लड़ा देगा। बलिया से मस्त भारी मतों से विजयी होंगे।


बेल्थरारोड: सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को भाजपा से टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी है। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांट खुशी का इजहार किया। विजय संकल्प सभा के बाद रविंद्र कुशवाहा को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद नारे लगाए। बाद में कुशवाहा ने समर्थकों के साथ मानस मंदिर में मत्था टेक चुनाव में जीत की कामना की । जुलूस की शक्ल में उन्होंने जनता का अभिवादन किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, अशोक कुशवाहा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed