फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मांगे पूरी न होने पर आज करेंगे चक्काजाम, कल कर्फ्यू का ऐलान

मांगे पूरी न होने पर आज करेंगे चक्काजाम, कल कर्फ्यू का ऐलान

Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर आज करेंगे चक्काजाम, कल कर्फ्यू का ऐलान
बैरिया। छात्र नेताओं के 30 घंटे के आमरण अनशन बीतने पर तथा कोई सकारात्मक पहलू नहीं निकलने पर छात्र नेताओं ने अनशन स्थल के बगल में आपात बैठक की। रविवार को शहीद स्मारक मार्ग (सुरेमनपुर-बैरिया) मार्ग का चक्का जाम व सोमवार को छात्र कर्फ्यू लगाने का एलान किया।
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्र कर्फ्यू के दौरान सोमवार को होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को कोई व्यवधान नहीं पहुंचाया जाएगा। सुदिष्टपुरी महाविद्यालय व अमरनाथ पीजी कॉलेज दुबेछपरा के छात्र नेताओं की मांग है कि प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक प्रत्येक वर्ष शुल्क पर रोक लगे, एक स्कूल एक ड्रेस नियम लागू हो, एक माता-पिता के तीन बच्चे होने पर एक का पूरा शुल्क व एक का आधा और एक को मुफ्त शिक्षा दी जाए। प्रत्येक वर्ष पुस्तकों को न बदला जाए, दुबेछपरा महाविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर एमए में शुल्क 9000 रुपये से बढ़ाकर 14 हजार लिया जा रहा है। इस बीच उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने छात्र नेताओं के साथ बैठकर अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन छात्र व अन्य नेता जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। उक्त मौके पर आमरण अनशन पर छात्र नेता नीतेश सिंह व अधिवक्ता राकेश मिश्र बैठे हैं। जबकि समर्थन में पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत, जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र वर्मा, कांग्रेस नेता सीबी मिश्र, इंटक के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता, संस्कार सिंह, अरविन्द सिंह, अंशुमान सिंह, अभिषेक सिंह, वीरबल यादव, राहुल मिश्र, विकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अतुल चौबे, मिथलेश चौबे, वीरबहादुर सिंह, राहुल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed